{"_id":"63a34298663ba53069209101","slug":"officers-should-solve-public-problems-on-time-devendra-bhutto-una-news-sml4315406149","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक अधिकारी समय पर सुलझाए जनता की समस्याएं : देवेंद्र भुट्टो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक अधिकारी समय पर सुलझाए जनता की समस्याएं : देवेंद्र भुट्टो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। पंचायत घर बंगाणा में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो विशेष तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम में कुछ शिकायतें आई और उनका मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। भुट्टो के समक्ष सभी अधिकारियों ने अपने विभागों की जन कल्याण योजनाएं समक्ष रखीं। भुट्टो ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी जनता पंचायत प्रतिनिधि मिलकर कुटलैहड़ में विकास की गति प्रदान करेंगे। कोई भी कार्य हम राजनीति से प्रेरित होकर नहीं करेंगे। भुट्टो ने उपमंडल बंगाणा प्रशासन को हिदायत देते हुए कहा कि कुटलैहड़ का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर आए तो उसका काम समयबद्ध होना चाहिए। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता पिछले 20 वर्षों से पानी के मुद्दे पर ठगी जा रही है। इसका जल्द से जल्द समाधान होगा। भुट्टो ने कहा कि प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम हर पंचायत भवन में किया जाएगा।
इस मौके पर विधायक ने एसडीएम बंगाणा को कहा कि मिनी सचिवालय में कृषि सहित अन्य विभागों को भी जल्द शिप्ट किया जाए। एसडीएम बंगाणा ने तुरंत कार्यवाई करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतिंदर ठाकुर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभिंयता शशिपाल धीमान, तहसीलदार राहुल शर्मा. एसडीओ जल शक्ति विभाग हरभजन सिंह सहित सभी विभागों के अधएिकारी मौजूद रहे।
रायंसरी गांव में तहसीलदार ने सुनी समस्याएं
नारी (ऊना)। प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत तहसीलदार हुसन लाल स्वास्थ्य विभाग, जल शक्ति विभाग और अन्य विभागों के कर्मचारी लोगों की समस्याएं सुनने के लिए बुधवार रायंसरी गांव पहुंचे। यहां मुख्य तौर पर जनता को राजस्व विभाग से संबंधित ही समस्याएं रहीं। तहसीलदार ने बताया कि अधिकतर मामले इंतकाल के आए और उनका निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। इस मौके पर आयुर्वेदिक विभाग की ओर से शिविर भी लगाया गया। रायंसरी आयुर्वेदिक अस्पताल की डॉ. बंदनी, अप्पर पंडोगा से डॉ. मनीषा ठाकुर पंडोगा से फार्मासिस्ट अमोल कुमार, नारी आयुर्वेदिक हॉस्पिटल से देशराज ने लोगों की जांच की। शिविर में 140 लोगों की जांच हुई। इसमें अधिकतर खांसी, जुकाम और बुखार वाले थे। कुछ बीपी, शुगर तथा दर्द के रोगी भी शिविर में पहुंचे। संवाद