फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nursury class should started in govt schools

सरकारी स्कूलों में शुरू की जाएं नर्सरी कक्षाएं

Sun, 06 Nov 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sun, 06 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Nursury class should started in govt schools

स्थानीय बीआरसी भवन में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना की बैठक जिलाध्यक्ष बलविंद्र बैंस की अध्यक्षता में हुई। इसमें नवगठित संघ के पदाधिकारियों एवं महिला विंग के पदाधिकारियों को संघ के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई। वहीं, इस दौरान राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


इसके साथ ही खिलाड़ियों को तैयार करने वाले शिक्षकों को भी संघ ने सम्मानित किया। खिलाड़ियों में स्वराज ठाकुर, आशिब खान, जशनदीप कंग, साहिल अत्री, आशीष, रूप बसंत, अजय कुमार, टिंकू, शाहिद,  नितेश और हर्षित को नवाजा गया। वहीं, उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों में दिलावर खान, कुलदीप कंग, सतिंद्र मिन्हास, अशोक मनकोटिया, जगदेव जग्गी, राजेंद्र कुमार, अजय कुमार, प्रेम लाल और मीना कुमारी को सम्मानित किया गया। इसके बाद बैठक में संघ ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से हाल ही में जारी अधिसूचना जिसमें छह वर्ष से कम आयु के बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला न देने का कड़ा विरोध किया। वहीं, सरकारी स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या को कम करने पर गहन विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


संघ के जिला अध्यक्ष बलविंद्र बैंस ने कहा कि स्कूलों में खाली चल रहे पदों को जल्द भरा जाए। पैट अध्यापकों को प्राथमिक स्कूलों को कार्य करते हुए 14 साल हो चुके हैं। लेकिन, उन्हें सरकार की ओर से अभी नियमित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में नर्सरी कक्षाएं शुरू की जाएं। वहीं, संघ द्वारा एडिशनल बीईईओ के पद को मंजूर करने की मांग उठाई गई। बैठक में शिमला में निर्माणाधीन शिक्षक भवन के कार्य को जल्द पूरा करने की मांग भी उठाई गई। इस अवसर पर महासचिव राकेश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सतिंद्र मिन्हास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंद्र कुटलैहडिय़ा, अंब के अध्यक्ष जगदेव जग्गी, जगमोहन, कुलदीप कंग, राज कुमार, अशोक धीमान, विजय पटियाल, अवतार सिंह, संदेश कुमार, संजय कुमार, सुभाष, विजय कुमार, सुनीता देवी, प्रदीप, शोभी, अमित दत्ता, मनमोहन धीमान, निशा चंदेल, भरत भूषण शर्मा, राम कुमार, बीईईओ प्रेम चंद आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed