फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Number of staff nurses could not increase in District Ayurvedic Hospital

Una News: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में नहीं बढ़ पाई स्टाफ नर्सों की संख्या

Tue, 14 Jan 2025 05:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
Number of staff nurses could not increase in District Ayurvedic Hospital
जिले के सबसे बड़े अस्पताल में एक ही स्टाफ नर्स तैनात
विज्ञापन

जीएनएम नर्स का भी एक पद चल रहा खाली

अस्पताल प्रबंधन ने नर्स की तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में समय के साथ स्टाफ नर्सों की संख्या नहीं बढ़ पाई है। वर्तमान में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में एक ही स्टाफ नर्स तैनात है। नर्स की कमी के चलते अस्पताल प्रबंधन को भी व्यवस्थाएं बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर विभाग की तरफ से उच्च अधिकारियों को कई बार सूचित किया जा चुका है। स्टाफ नर्स का स्वीकृत पद बढ़ाने के लिए भी मांग उठाई गई है लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई विभाग की तरफ से नहीं की गई है।
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में उपचार के लिए जिलेभर से मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल में स्टाफ नर्स की एक पोस्ट स्वीकृत है। इसके अलावा जीएनएम की चार पोस्ट स्वीकृत हैं। जीएनएम की पोस्टों में भी एक जीएनएम नर्स का पद खाली चल रहा है। शेष तीन में जीएनएम नर्स सेवाएं दे रही हैं। हैरानी की बात यह है कि आयुष विभाग के ईसपुर स्थित 10 बेड के अस्पताल में दो स्टाफ नर्स के पद स्वीकृत हैं। लेकिन, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल जो 30 बेड की क्षमता का है, उसमें केवल स्टाफ नर्स का एक ही पद स्वीकृत किया गया है। इस समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई गई है। इस मांग पर अभी तक कोई भी कार्रवाई विभाग या सरकार की तरफ से नहीं की गई है। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में रोजाना 150 लोगों की ओपीडी रहती है। साथ ही पंचकर्म सहित विभिन्न पद्धतियों से भी इस अस्पताल में उपचार किया जाता है। ऐसे में स्टाफ नर्स की कमी होने के चलते प्रबंधन को व्यवस्थाएं बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोट्स

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में स्टाफ नर्स के पदों की संख्या बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों की तरफ से ही फैसला लिया जाना है। वर्तमान में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में एक ही स्टाफ नर्स का पद स्वीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed