फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   NSS volunteers organised a cleanliness awareness rally.

Una News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

Sun, 28 Sep 2025 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
NSS volunteers organised a cleanliness awareness rally.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब की एनएसएस इकाई ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित की। उपप्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि इसका उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रैली में करीब 75 स्वयंसेवकों ने भाग लिया और बाजार क्षेत्र में स्वच्छता और विकसित भारत जैसे नारों के साथ लोगों को संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने संकल्प लिया कि वे गंदगी नहीं फैलाएंगे, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे और अपने आसपास सफाई बनाए रखेंगे। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुरेता के निर्देशन में आयोजित इस रैली में डॉ. कौशल कुमार पांडेय, डॉ. कुमारी सुजाता, डॉ. राजेश सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed