फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   NSS mega camp started, 40 volunteers selected in Una section

Una News: एनएसएस के मेगा शिविर की शुरुआत, ऊना खंड में 40 स्वयंसेवियों का चयन

Wed, 27 Nov 2024 05:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
NSS mega camp started, 40 volunteers selected in Una section
खंड स्तर पर आयोजनों के बाद जिला स्तर पर होगा आयोजन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने आयोजन को लेकर लगाई अध्यापकों को ड्यूटी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में बुधवार से एनएसएस मेगा शिविर की शुरुआत बाल स्कूल ऊना से हुई। इसमें स्वयंसेवियों का चयन अभियान चलाया गया। ऊना खंड के तहत आने वाले स्कूलों से कई स्वयंसेवियों ने इस चयन प्रक्रिया में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन समिति ने करीब 40 स्वयंसेवियों का चयन जिलास्तरीय चयन शिविर के लिए किया। खंड स्तर पर होने वाले चयन शिविर 27 नवंबर से शुरू होकर दो दिसंबर तक जारी रहेंगे। इसके बाद हरोली खंड में यह शिविर ललड़ी स्कूल में वीरवार को लगवाया जाएगा। बंगाणा खंड में स्वयंसेवियों का चयन शिविर 29 नवंबर को मंदली स्कूल, अंब खंड का रावमापा अंब में 30 नवंबर को आयोजित होगा। गगरेट क्षेत्र में यह शिविर दो दिसंबर को रावमापा गोंदपुर बनेहड़ा में आयोजित होगा। इसके बाद पांच दिसंबर को जिला स्तरीय चयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में हिस्सा लेने के इच्छुक स्वयंसेवियों को फोटो, पहचान पत्र, प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर वाला प्रमाण पत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट, एनएसएस ड्रेस के साथ शिविर में हिस्सा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
चयन शिविर के लिए नौ अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें मुख्य चयनकर्ता भंजाल स्कूल के एनएसएस जिला समन्वयक मुकेश सलारिया होंगे। इसके अलावा बाल स्कूल से सुरेंद्र कौंडल, थानाकलां से संजीव पराशर, रायपुर मैदान से पवन कुमार, बहडाला से अशोक हांडा, चौकी मन्यार से विरेंद्र कुमार, कुठेड़ा जसवालां से अरुणा रानी, अरलू से राजपाल कुटलैहड़िया, बढेड़ा से रुचिका शर्मा भी चयन समिति में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

बाल स्कूल ऊना के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल ने बताया कि बुधवार को एनएसएस मेगा शिविर के लिए खंड स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें 40 के आसपास स्वयंसेवियों को चयनित किया गया है। जिन्हें जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed