{"_id":"66d8d4fef64c942c020ffee4","slug":"now-ticket-reservation-system-facility-at-una-railway-station-is-available-for-12-hours-una-news-c-93-1-una1001-132296-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अब रेलवे स्टेशन ऊना पर टिकट आरक्षण प्रणाली सुविधा 12 घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अब रेलवे स्टेशन ऊना पर टिकट आरक्षण प्रणाली सुविधा 12 घंटे
Thu, 05 Sep 2024 03:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
ऊना। रेलवे बोर्ड अंबाला ने ऊना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली का सेवा विस्तार कर दिया है। वीरवार से यात्री ऊना रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर 12 घंटे अपनी संबंधित ट्रेन के लिए टिकट आरक्षित करा पाएंगे।
सप्ताह के छह दिन सुबह 08 बजे से रात्रि 8 बजे तक तो रविवार के दिन दोपहर 2 बजे तक इसका समय तय किया गया है। इससे पूर्व रेल यात्रियों के लिए अंब अंदौरा व दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशनों पर ही 12 घंटे टिकट आरक्षण कराने की सुविधा मिल रही थी। अब इस समय अंतराल में रेलवे ने ऊना स्टेशन को भी जोड़ कर सेवा विस्तार किया है। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली टिकट आरक्षण सुविधा के विस्तार से प्रतिदिन रात्रि के समय दिल्ली के लिए जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। ट्रेन के चलने से आधा घंटा पूर्व तक रिक्त सीटों के लिए उन्हें रेलवे स्टेशन के काउंटर पर टिकट आरक्षित कराने का लाभ मिल पाएगा।
निजी स्तर पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग में अतिरिक्त जेब खर्च से भी यात्रियों को निजात मिलेगी। साथ ही इधर-उधर की भाग दौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी। हालांकि इससे पूर्व रेलवे बोर्ड अंबाला यहां हिमाचल प्रदेश के सबसे पहले ब्राडगेज ऊना रेलवे लाइन के लिए स्थानीय स्टेशन पर टिकट आरक्षण प्रणाली की समयसारिणी में विस्तार दे चुका है। पूर्व में यह सुबह 8 से दोपहर 2 बजे और उसके बाद दो घंटों के विस्तार के साथ शाम 4 बजे तक, जबकि इसमें और विस्तार करते हुए रात्रि 08 बजे तक किया गया है। हालांकि इस 12 घंटे के टिकट आरक्षण सुविधा में ऊना रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर दोपहर 01 बजे से 2 बजे तक एक घंटा मध्यान भोजन यानी लंच के लिए ब्रेक भी रहेगा। यह सूचना पाकर ऊना सहित आसपास के रेल यात्रा का लाभ लेने वाले यात्री गदगद हैं।
विज्ञापन
-- -
ऊना रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण प्रणाली को सुबह 08 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया गया है। चार घंटे और विस्तार किया गया है।
-मनदीप भाटिया, डीआरएम, रेलवे बोर्ड डिविजन, अंबाला