फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now OPD will start for bone patients in Amb Hospital

Una News: अंब अस्पताल में अब हड्डी रोगियों के लिए शुरू होगी ओपीडी

Thu, 07 Nov 2024 05:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
Now OPD will start for bone patients in Amb Hospital
प्रदेश सरकार की तरफ से 31 लाख का बजट करवाया गया है मुहैया
विज्ञापन

45 पंचायतों के बाशिंदों को होगा लाभ
मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चक्कर
ऑर्थो ओपीडी स्थापित करने के लिए प्रबंधन उच्च अधिकारियों को भेजेगा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में अब हड्डी रोग विशेषज्ञ ओपीडी शुरू होगी। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द ही विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। नागरिक अस्पताल अंब में लोगों को हड्डी रोग से संबंधित उपचार के लिए क्षेत्रीय और निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अस्पताल में ऑर्थो विशेषज्ञ की तैनाती के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। कुछ दिन पूर्व ही नागरिक अस्पताल अंब को प्रदेश सरकार की तरफ से करीब 31 लाख का बजट भी मुहैया करवाया था। इसके बाद अब प्रबंधन ने अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस सुविधा के शुरू होने से करीब 45 पंचायतों के लोगों को हड्डी रोगों से संबंधित जांच और उपचार का लाभ मिलेगा। वर्तमान में नागरिक अस्पताल अंब में शिशु रोग विशेषज्ञ और महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। अब हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती के बाद इससे संबंधित ओटी व ओपीडी भी शुरू की जाएगी। इससे हड्डी रोग से संबंधित ऑपरेशन भी नागरिक अस्पताल अंब में ही संभव हो सकेंगे। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को इस सुविधा का लाभ भी अंब में ही मिल जाएगा। वर्तमान में हड्डी रोग विशेषज्ञ उपचार करवाने के लिए लोग निजी और क्षेत्रीय अस्पताल का रुख करते हैं।

नागरिक अस्पताल में हर सुविधा देने के लिए प्रयास जारी
नागरिक अस्पताल अंब में लोगों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए बीते दिनों प्रदेश सरकार ने अंब अस्पताल को बजट भी मंजूर किया है। अब हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। उम्मीद है कि जल्द अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती भी हो जाएगी।
विज्ञापन

सुदर्शन सिंह बबलू, विधायक चिंतपूर्णी विस

कोट्स
नागरिक अस्पताल अंब में हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए विधायक के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। इसे लेकर जल्द ही प्रस्ताव तैयार उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. राजीव गर्ग, बीएमओ अंब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed