फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   now once again entry on slip started in chintpurni temple,una news chintpurni temple una himchal news

चिंतपूर्णी में फिर से दर्शन पर्ची की व्यवस्था शुरू

Mon, 25 Jan 2021 05:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
now once again entry on slip started in chintpurni temple,una news chintpurni temple una himchal news
चिंतपूर्णी में दोबारा पर्ची सिस्टम शुरू, चुनाव के बाद बदली व्यवस्था
विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में माता रानी के दर्शनों के लिए मंदिर प्रशासन ने फिर से पर्ची सिस्टम शुरू कर दिया है। अब श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शनों के लिए पर्ची लेना अनिवार्य होगा। मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर ने इसकी पुष्टि की है। पंचायत चुनाव के चलते होमगार्ड की ड्यूटियां लगने के कारण मंदिर प्रशासन ने दर्शन पर्ची सिस्टम को कुछ दिन के लिए हटा लिया था। लेकिन अब पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद सोमवार से दो जगह पर एडीबी की बिल्डिंग और शंभू बैरियर पर फिर से दर्शन पर्ची शुरू कर दी है।
वहीं, 26 जनवरी से एमआरसी की पार्किंग में भी दर्शन पर्ची सिस्टम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुरू कर दिया जाएगा। रविवार रात मंदिर प्रशासन की ओर से अचानक जारी किए निर्देशों के बाद सोमवार को मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को फिर परेशानी झेलनी पड़ी। श्रद्धालु बिना दर्शन पर्ची मंदिर पहुंच रहे थे। लेकिन उन्हें फिर दोबारा से दर्शन पर्ची लेने के लिए दर्शन पर्ची स्थल पर भेजा जा रहा था। ठंड के चलते मंदिर में इतनी ज्यादा भीड़ भी नहीं है। जिसके चलते मंदिर प्रशासन को दर्शन पर्ची चलाना जरूरी थी, लेकिन अधिकारियों की मानें तो रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी।
विज्ञापन

जिसके चलते कई जगह पर व्यवस्था बिगड़ने की शिकायतें मिलती रही। जिसके बाद ही दोबारा से दर्शन पर्ची शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उधर, मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर ने बताया कि मंदिर जाने के लिए दर्शन पर्ची सिस्टम सोमवार से दो जगह पर शुरू कर दिया गया है। 26 जनवरी से एमआरसी की पार्किंग में भी दर्शन पर्ची चला दी जाएगी। रविवार को व्यवस्था बिगड़ने के चलते यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद एसओपी के चलते जो भी बंदिशें लगाई हैं, वो धीरे-धीरे हटा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed