फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Notices issued to the manufacturing company and supplier after samples of paneer failed

Una News: पनीर के सैंपल फेल होने पर निर्माता कंपनी और सप्लायर को भेजा नोटिस

Fri, 31 Oct 2025 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to the manufacturing company and supplier after samples of paneer failed
खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में पकड़े पनीर के सैंपल फेल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने निर्माता कंपनी और कुठार खुर्द स्थित सप्लायर को नाेटिस जारी कर दिया है। नोटिस जारी होने के एक माह तक जवाब दाखिल करना होगा। जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो इस पर आगामी कार्रवाई होगी।
पनीर के सैंपल फेल पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगामी जांच शुरू कर दी है। बीते 17 अक्तूबर को ऊना के कुठार खुर्द में करीब 15 क्विंटल पनीर जब्त किया गया। साथ ही पनीर के सैंपल लेने के बाद उसे जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा गया। जांच रिपोर्ट सामने आने पर पनीर के सैंपल फेल पाए गए। अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने पंचकूला की निर्माता कंपनी व कुठार खुर्द स्थित सप्लायर को भी नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन


पनीर की सैंपल रिपोर्ट में फॉरेन फैट व अधिक मात्रा में शुगर पाई गई है। इसे लेकर निर्माता कंपनी से जवाब तलब किया गया है। विभाग की तरफ से शुरू की गई जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि फॉरेन फैट को किस प्रकार से तैयार किया जाता है। इसमें कौन-कौन से पदार्थों को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
पनीर निर्माता कंपनी सप्लायर को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के जवाब के लिए एक माह का समय दिया गया है। इसके बाद ही अगली प्रक्रिया शुरू होगी। -सहायक आयुक्त खाद्य एवं आपूर्ति विभाग जगदीश धीमान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed