फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Not promoting science teachers is against scientific thinking: Chandrakesh

विज्ञान के शिक्षकों पदोन्नति न करना वैज्ञानिक सोच के विपरीत : चंद्रकेश

Sat, 23 Aug 2025 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 23 Aug 2025 05:26 AM IST
विज्ञापन
Not promoting science teachers is against scientific thinking: Chandrakesh
ऊना। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकेश धीमान ने विज्ञान विषय के शिक्षकों की पदोन्नति न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह न केवल अध्यापकों के साथ अन्याय है, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य और वैज्ञानिक सोच के भी विपरीत है। भौतिकी और रसायन विषय के शिक्षकों को दरकिनार किया गया है।
विज्ञापन

यहां जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि दो वर्षों बाद जारी की गई पदोन्नति सूची में विज्ञान विषय के प्रवक्ताओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया, जबकि अन्य विषयों के शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि विज्ञान विषय आज के युग की आवश्यकता है और इसे पढ़ाने वाले योग्य व अनुभवी अध्यापकों को पदोन्नति न देना उनकी योग्यता और समर्पण का अपमान है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव भीम सिंह, वित्त सचिव संजीव कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल, उपप्रधान निशिकांत, विकास कुमार, संयुक्त सचिव विपन सोहल, सलाहकार ओम प्रकाश सहित सभी जिला प्रधानों ने भी सरकार से मांग की है कि विज्ञान विषय के शिक्षकों की पदोन्नति शीघ्र की जाए। उन्होंने कहा कि यह विषय प्रयोगात्मक और व्यावहारिक आधारित है, जिसमें अनुभव और उत्साह दोनों की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है कि इस विसंगति को तुरंत दूर किया जाए ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षा मिल सके और प्रदेश वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed