फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Not a single drop of water was put into the tank made at a cost of lakhs

Una News: लाखों के बने टैंक में नहीं डाली गई पानी की एक भी बूंद

Mon, 16 Jun 2025 11:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:40 AM IST
विज्ञापन
Not a single drop of water was put into the tank made at a cost of lakhs
शो पीस बना वाटर टैंक। संवाद
लिदकोट में पानी की समस्या दूर करने के लिए बनाया है 45 हजार लीटर का वाटर टैंक
विज्ञापन

गर्मियों में क्षेत्र की जनता को पेश आ रहीं दिक्कतें
टैंक बनाने में कोताही बरतने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई : कर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की रामगढ़ योजना के तहत पड़ती चुरडी पंचायत के लिदकोट में लोगों की सहूलियत के लिए बनाया गया 45 हजार लीटर का वाटर टैंक किसी काम नहीं आ रहा है। तकरीबन 20 लाख की लागत से बने टैंक में आज दिन तक पानी की बूंद तक नहीं डाली गई। चुरडी लिदकोट के लोगों का कहना है कि अगर वाटर टैंक बनाया है तो पानी क्यों नहीं डाला गया। अगर कोई दिक्कत आ रही है तो इस स्थान पर टैंक क्यों बनाया। लाखों रुपये खर्च किए। अगर इतनी राशि खर्च की है तो वाटर टैंक में सप्लाई शुरू क्यों नहीं की गई। जानकारों के अनुसार वाटर टैंक जहां बनाया गया है, अभी तक वह जमीन विभाग के नाम तक नहीं है। चुरडी पंचायत के प्रधान कर्ण सिंह का कहना है कि जब टैंक का निर्माण किया गया था तो उस समय उन लोगों को क्यों नहीं पूछा गया। अब इतना खर्च किया है तो पानी की सप्लाई क्यों शुरू नहीं हो पाई। सप्लाई की पाइपें तक नहीं डाली गईं। इस वाटर टैंक को बनाने से पहले न ही पंचायत प्रतिनिधियों और न ही गांववासियों को पूछा गया। अब लाखों से बना यह वाटर टैंक शो पीस बन कर रह गया है। अगर वाटर टैंक को बनाने में कोई कोताही हुई है तो कार्रवाई की जाए।

सहायक अभियंता अशोक कुमार का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। यहां पर पाइपलाइन डालने में कुछ दिक्कत आ रही थी। मिल बैठकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed