फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   no sugar in govt. depot

डिपो में दो माह से नहीं मिली चीनी

Wed, 06 Apr 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Wed, 06 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
no sugar in govt. depot
चीनी - फोटो : demo

जिले की कई उचित मूल्य की दुकानों पर पिछले दो माह से चीनी का कोटा नहीं मिला है। हर माह कोई न कोई राशन डिपुओं में उपलब्ध नहीं होता है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उचित मूल्य की दुकान पर पूरा राशन न मिलने पर लोगों को दुकानों से महंगे दामों पर राशन खरीदना पड़ रहा है। डिपुओं में राशन समय पर न मिलने के कारण उपभोक्ताओं में सरकार के प्रति रोष है। उचित मूल्य की दुकानों में पिछले दो माह से चीनी की सप्लाई नहीं आई है। सरकारी डिपुओं में चीनी न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को दुकानों पर 36 रुपये से लेकर 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी खरीदनी पड़ रही है।

विज्ञापन


जबकि, उचित मूल्य की दुकानों पर चीनी लाल और पीले कार्ड वाले उपभोक्ताओं को चीनी साढ़े 13 रुपये किलो और अन्य उपभोक्ताओं को साढ़े 19 रुपये किलो के हिसाब से मिलती है। उपभोक्ताओं देव राज, राम कुमार, विनोद कुमार, सरवण कुमार, भजन लाल, कमलेश, सुनीता, विमला, प्रेरणा आदि का कहना है कि दो माह से उन्हें उचित मूल्य की दुकान पर मिलने वाले सरकारी राशन में चीनी नहीं मिली। लोगों ने विभाग से डिपुओं में जल्द चीनी की सप्लाई देने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि हर माह राशन में कोई न कोई वस्तुएं कम ही होती हैं। उधर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण कनेट का कहना है कि डिपुओं में भेजी जाने वाली चीनी के सैंपल ठीक न पाए जाने के कारण चीनी के स्टॉक को वापस भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि जल्द डिपुओं में चीनी की सप्लाई भेजी जाएगी।
विज्ञापन



जिला ऊना में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 286 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से एक लाख 35 हजार 630 राशनकार्ड धारकों को सस्ती दरों पर राशन प्रदान किया जा रहा है। जिनमें 87 हजार 548 एपीएल, 20362 बीपीएल, 11512 अंत्योदय, 16208 प्राथमिकी राशनकार्ड धारक शामिल हैं। जिनमें जलग्रां में 530, हरोली में 200, अंब में 200, गगरेट में 300 व बंगाणा में 400 मीट्रिक टन क्षमता के भंडारण केंद्र स्थापित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed