फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   No one is above the law, strict action will be taken against those who threaten: Vivek

कानून से ऊपर कोई नहीं, धमकी देने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : विवेक

Mon, 14 Apr 2025 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
No one is above the law, strict action will be taken against those who threaten: Vivek
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को जान से मारने की धमकी के बाद सियासी गलियारों में हलचल है। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विवेक शर्मा ने कहा कि मैं इस घिनौने कृत्य की व्यक्तिगत रूप से भर्त्सना करता हूं और पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश सरकार और प्रशासन इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं। स्पष्ट किया कि सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। विधायक ने कहा कि राजनीति भले अलग हो, लेकिन जब बात किसी की सुरक्षा की होती है तो हमें एकजुट होकर अपराध के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने इस मामले में संबंधित अधिकारियों से बात कर निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि दोषियों को जल्द ही कानून के कटघरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed