{"_id":"570a569e4f1c1b8351c810c8","slug":"no-obey-of-rules-in-chintpurni","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों को ठेंगा, खूब बजे ढोल-नगाड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों को ठेंगा, खूब बजे ढोल-नगाड़े
ब्यूरो/अमर उजाला/चिंतपूर्णी
Updated Sun, 10 Apr 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
crowed in Chintpurni
- फोटो : अमर उजाला
छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में तीसरे नवरात्र के दौरान मेला क्षेत्र में खूब ढोल नगाड़े बजते रहे। प्रतिबंध के बावजूद प्रशासन की नाक तले नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ती रहीं, लेकिन इनको रोकने वाला कोई भी पुलिस जवान या होमगार्ड दूर-दूर तक नजर नहीं आया।
विज्ञापन
हालांकि, मंदिर क्षेत्र के पास प्रशासन की ओर से ढोल-नगाड़े बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन, बावजूद इसके दिन भर पंजाब राज्य से आने वाले कई श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए मां के दरबार पहुंचे। उधर, मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान का कहना था कि जगह-जगह सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगी हुई है। मेले के दौरान ढोल-नगाड़े बजाने पर पाबंदी लगाई गई है। यदि कोई नियमों की अवहेलना कर रहा है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस मेला अधिकारी डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने कहा कि मेला क्षेत्र में ढोल न बजाने की हिदायतें दे रखी हैं, यदि फिर भी कोई ऐसा कर रहा है तो श्रद्धालुओं के ढोल जब्त किए जाएंगे।
विज्ञापन