फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   No more hassles in HRTC buses this winter

Una News: सर्दियों में एचआरटीसी की बसों में नहीं होना पड़ेगा परेशान

Tue, 28 Oct 2025 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
No more hassles in HRTC buses this winter
निगम ने बसों के शीशों और दरवाजों का मरम्मत कार्य करवाया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में अब सर्दियों में परेशान नहीं होना पड़ेगा। निगम ने बसों के शीशों के साथ-साथ छतों और दरवाजों का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। मंगलवार को उपमंडलीय प्रबंधक ऊना भी कर्मशाला में पहुंचे और मरम्मत कार्य का जायजा लिया। दरअसल हाल में ऊना डिपो की एक बस की चालक सीट टूटने का मामला सामने आने के बाद एचआरटीसी के डीएम ने प्रदेश के सभी डिपो से रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट में मांगा है कि कितने बसों के शीशे टूटे हैं और कितनी बसों की छत खस्ताहाल हो गई है। इसको लेकर हर डिपो की बसों की बारी बारी मरम्मत की जानी है, ताकि लोगों को भी यातायात की परेशानी न हो और समय पर बसों की मरम्मत भी हो जाए। इन्हीं निर्देशों के बाद ऊना डिपो ने बसों का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। जिन बसों के शीशे टूटे थे, उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही दरवाजों की भी मरम्मत की जा रही है। उपमंडलीय प्रबंधक ऊना सुरेश धीमान ने बताया कि यात्रियों के सफर को लेकर परिवहन विभाग गंभीर है। सर्दियों के दिनों में कोई परेशानी न आए। इसके लिए सभी कार्य पूरे किए जा रहे हैं। जिन-जिन बसों के शीशे या दरवाजों में कुछ समस्या आई है। उन्हें जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed