फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   No fee will be charged for making medical fitness certificate

Una News: मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र बनाने पर नहीं लगेगा कोई शुल्क

Sat, 04 Jan 2025 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
No fee will be charged for making medical fitness certificate
पहले लिए जाते थे 200 रुपये, मेडिकल टेस्ट शुल्क में नहीं हुई कोई बढ़ोतरी
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल अंब में रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिए निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। नागरिक अस्पताल अंब में सत्र 2024-25 के वार्षिक बजट के लिए रोगी कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें अस्पताल में विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं के लिए 54 लाख 21 हजार रुपये खर्च का प्रावधान किया गया है। आरकेएस गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष एसडीएम अंब सचिन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू विशेष रूप से उपस्थित रहे। नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल कतना ने समिति की तरफ से प्रस्तावित वार्षिक बजट में आरकेएस को सत्र 2024-25 में 53 लाख 43 हजार 103 रुपये की आय तथा 54 लाख 21 हजार व्यय वाले बजट को प्रस्तुत किया। समिति की तरफ से छुट्टी के लिए बनाए जाने वाले मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र को निशुल्क कर दिया गया है। इससे पहले इसके लिए 200 रुपये शुल्क रखा गया था। सत्र 2024-25 में विभिन्न सुविधाओं पर खर्च के तहत मशीनरी, मरीजों के वार्ड तथा ओपीडी में कूलर, पंखे फ्रिज, फर्नीचर, बेडिंग, क्लोथिंग, जनरेटर के लिए डीजल ऑफिस खर्च, हॉस्पिटैलिटी एंड इंटरटेनमेंट, रिपेयरिंग, दवाओं, एंबुलेंस सर्विस, वेबसाइट सहित विभिन्न मदों पर कुल 54 लाख 21 हजार रुपये खर्च का प्रावधान किया गया। अस्पताल में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवा के लिए मरीजों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। यह खर्च रोगी कल्याण समिति वहन करती है। अस्पताल में विभिन्न सेवाओं के लिए यूजर चार्ज में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। वर्तमान में समिति ईसीजी के लिए समिति सौ रुपये वहन करती है। इसे 21 रुपये करने का निर्णय लिया गया। विभिन्न टेस्ट के लिए भी दरों में कटौती की गई है। इसके साथ ही समिति की तरफ से अस्पताल में 16 सीसीटीवी कैमरा खरीद की भी मांग की गई है। बैठक में विधायक ने भी विभिन्न सुविधाओं बारे जानकारी प्राप्त की और अपनी तरफ से सुझाव दिए। समिति के चेयरमैन एसडीएम अंब ने समिति को दवाओं पर और अधिक खर्च का प्रावधान किए जाने का सुझाव देते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए आवश्यक है कि दवाओं पर खर्च बढ़ाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने वार्षिक बैठक में ओपीडी मरीजों की संख्या सहित अन्य विषयों पर भी जानकारी रखने के लिए कहा। अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर को सुचारु करने के लिए बजट को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बीएमओ अंब डॉ. राजीव गर्ग, एडवोकेट विकास कश्यप, अंब नगर पंचायत की अध्यक्ष इंदु बाला, जिप सदस्य रजनी मनकोटिया, धर्मेंद्र धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा समिति सदस्यों ने बैठक में भाग लिया और विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed