फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nitin Thakur became Senior Under Officer

Una News: सीनियर अंडर ऑफिसर बने नितिन ठाकुर

Wed, 08 Oct 2025 04:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 04:31 PM IST
विज्ञापन
Nitin Thakur became Senior Under Officer
राजकीय कॉलेज ऊना में एनसीसी कैडेट्स को प्रदान किए रैंक
विज्ञापन

कैडेट्स से जीवन में समर्पण, सत्यनिष्ठा को सर्वोपरि रखने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में 6 हिमाचल (आई) कंपनी एनसीसी ऊना के तत्वावधान में एनसीसी कैडेट्स के लिए रैंक प्रदान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण एवं एनसीसी भावना के आधार पर उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स को विभिन्न रैंक प्रदान किए गए। सीनियर अंडर ऑफिसर के रूप में नितिन ठाकुर और अंडर ऑफिसर के रूप में अनामिका वासुदेव को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त सार्जेंट पलक भारद्वाज, मोहित कुमार, कामिनी शर्मा, कॉरपोरल अभिषेक, गरिमा कंवर, साक्षी रानी तथा लांस कॉरपोरल कार्तिक भारद्वाज, अभिनय शर्मा और शिवांग ठाकुर को रैंक प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदर सिंह ऑफिसर कमांडिंग 6 एचपी (आई) कंपनी एनसीसी ऊना रहे, जबकि कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा समारोह की अध्यक्षता कर रही थीं। लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदर सिंह ने कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है, जो युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार करती है। उन्होंने कैडेट्स से जीवन में समर्पण, सत्यनिष्ठा और देशभक्ति को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने सभी रैंक प्राप्त कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज का एनसीसी विंग सदैव अनुशासन और उत्कृष्टता का प्रतीक रहा है। उन्होंने कैडेट्स की ओर से प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उनके आत्मविश्वास और प्रस्तुति की प्रशंसा की। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन अश्विनी कुमार ने सभी रैंक प्राप्त कैडेट्स को हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed