फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nine thousand connections will be cut for not paying electricity bill

बिजली बिल न देने पर नौ हजार लोगों के कटेंगे कनेक्शन

Sat, 31 Jul 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nine thousand connections will be cut for not paying electricity bill
ऊना। विद्युत उपमंडल ऊना के तहत बिजली बिल की अदायगी न करने पर नौ हजार लोगों के कनेक्शन कटेंगे। विद्युत बोर्ड अब बिजली बिलों की अदायगी को लेकर सख्त रुख अपनाएगा। विद्युत बोर्ड की ओर से चार से पांच माह बीत जाने पर भी बिजली बिलों की अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल ऊना के तहत पिछले करीब चार से पांच माह के दौरान नौ हजार उपभोक्ताओं पर 2.85 करोड़ की देनदारी है। इसमें पांच हजार घरेलू कनेक्शनों पर एक करोड़ 70 लाख की देनदारी है। इसके अलावा चार हजार व्यवसायिक विद्युत कनेक्शन हैं, जिन पर एक करोड़ 15 लाख की देनदारी बाकी है। हालांकि कोरोना महामारी के कारण भी लोगों की आर्थिक हालत मंदी हो गई। कोरोना कर्फ्यू के दौरान कारोबार ठप होने के कारण कारोबारियों को भी आर्थिक मंदी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कई कारोबार भी ठप हैं। इसके अलावा आए दिन महंगाई कारण भी लोगों को गुजारा करना मुश्किल हो गया। विद्युत उपमंडल ऊना के तहत पांच हजार घरेलू और चार व्यवसायिक विद्युत उपभोक्ताओं पर 2.85 करोड़ के बिजली बिलों की देनदारी बाकी होने की पुष्टि विद्युत बोर्ड के एक्सईएन खुशविंद्र सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि करीब चार से पांच महीनों के दौरान कई उपभोक्ताओं ने बिल की अदायगी नहीं की है। एक्सईएन खुशविंद्र सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं, वह जल्द से जल्द बिल की अदायगी करें, नहीं उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

52 हजार हैं घरेलू उपभोक्ता
ऊना विद्युत उपमंडल में 52 हजार घरेलू विद्युत उपभोक्ता हैं। जबकि व्यवसायिक उपभोक्ताओं की संख्या में 18 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed