फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nilgai collided with a car in Dilwan

Una News: दिलवां में कार से टकराई नीलगाय

Tue, 17 Jun 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Nilgai collided with a car in Dilwan
बड़ूही (ऊना)। चंडीगढ़-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर बड़ूही के समीप गांव दिलवां में सोमवार तड़के करीब तीन बजे दिल्ली से नूरपुर (कांगड़ा) की ओर जा रही एक कार नीलगाय से टकरा गई। हादसे में जहां नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार को भारी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेम नगर फेस-1, किरारी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली निवासी रवि कुमार पुत्र कल्याण सिंह अपने भाई तरुण सागर के साथ कार में दिल्ली से नूरपुर जा रहे थे। तड़के दिलवां गांव के समीप अचानक एक नीलगाय सड़क पर दौड़ती हुई आ गई। रवि कुमार ने बताया कि उसने नीलगाय को बचाने की भरपूर कोशिश की और ब्रेक भी लगाई लेकिन गाड़ी स्किड होकर सीधे नीलगाय से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से नीलगाय को दफना दिया गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इस मार्ग पर जंगली जानवरों की लगातार हो रही आवाजाही पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अंब अनिल ने बताया कि दुर्घटना में नीलगाय की मौत हुई है और कार को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने रपट दर्ज की है, जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed