फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   NHAI engaged in cleaning drains in Gagret.

Una News: गगरेट में नालियों की सफाई में जुटा एनएचएआई

Fri, 03 Jul 2026 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 03 Jul 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
NHAI engaged in cleaning drains in Gagret.
गगरेट (ऊना)। मानसून की दस्तक के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गगरेट क्षेत्र में सड़क किनारे बनी नालियों की व्यापक सफाई शुरू कर दी है। जेसीबी और कर्मचारियों की सहायता से नालियों में वर्षों से जमी गाद, मिट्टी, पॉलिथीन और अन्य कचरे को बाहर निकाला जा रहा है ताकि बारिश के पानी की बिना किसी रुकावट के आसानी से निकासी हो सके। इससे बाजार क्षेत्र में होने वाले जलभराव की स्थिति से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पिछले कई वर्षों से बरसात के मौसम में नालियां जाम होने के कारण पानी सीधे दुकानों के भीतर घुस जाता था। कई बार कुछ ही घंटों की तेज बारिश से बाजार तालाब का रूप ले लेता था, इससे दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर, काउंटर, रैक और अन्य कीमती सामग्री पानी में भीगकर खराब हो जाती थी। इसके अलावा दुकान की इंटीरियर फिटिंग, दीवारें और फर्श को भी नुकसान पहुंचता था। कई दुकानदारों को बारिश के बाद कई दिनों तक अपनी दुकानों की सफाई और मरम्मत में समय व धन खर्च करना पड़ता था लेकिन अब समय रहते नालियों की सफाई शुरू होने से स्थानीय दुकानदारों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार विकास, जीत राम, इंद्रजीत, राहुल, बिल्ला, विवेक सहित अन्य व्यापारियों ने कहा कि समय पर शुरू की गई एनएचएआई की यह पहल सराहनीय है।
एनएच के कनिष्ठ अभियंता यशपाल पुन्नू ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनी सभी नालियों से गाद और अन्य अवरोध पूरी तरह हटाए जा रहे हैं। सफाई कार्य पूरा होने के बाद बरसात का पानी तेजी से निकलेगा, जिससे सड़क और बाजार क्षेत्र में जलभराव से काफी राहत मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नालियों में पॉलिथीन बैग, प्लास्टिक वेस्ट और अन्य कचरा न फेंकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed