{"_id":"6788f9b8d89233689a058885","slug":"negligence-in-panchayat-work-will-not-be-tolerated-vivek-una-news-c-93-1-una1002-143584-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : विवेक
विज्ञापन
विधायक ने रायंसरी में सुनी जनसमस्याएं, मौके पर किया समाधान
बोले, पानी की समस्या के समाधान के लिए बन रही डीपीआर
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। पंचायत कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। यह बात विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के रायंसरी पंचायत में जनसमस्याओं को सुनने के दौरान कही। उन्होंने मौके पर समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को आदेश दिए। कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों लोग अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर विधायक से मिलने पहुंचे। विवेक शर्मा ने न केवल समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना, बल्कि उनके शीघ्र समाधान का भरोसा भी दिलाया। जन समस्याओं को सुनने के बाद विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। संपर्क मार्गों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण के लिए सरकार से फंडिंग की मांग पर सरकार धन स्वीकृत कर रही है। पानी की समस्या के समाधान के लिए पेयजल योजनाओं की डीपीआर तैयार करवा रहे है। विवेक शर्मा ने जनता से आग्रह किया कि वह विकास कार्यों में सहयोग करें और अपनी समस्याओं को सीधे उनके पास लेकर आएं। वह क्षेत्र के हर नागरिक तक पहुंचने का प्रयास करेंगे और समस्याओं के समाधान में देरी नहीं होगी। उन्होंने रायंसरी पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ग्रीन हिमाचल मिशन और युवा कल्याण योजना की प्रशंसा की। कहा कि इन योजनाओं से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, ग्राम पंचायत प्रधान बलविंदर कौर, ब्लॉक समिति सदस्य राजेश, पूर्व बीडीसी सदस्य सुरेंद्र कुमार छिंदा, वार्ड सदस्य कमल कृष्ण, शादी लाल, सोमा देवी, महिला मंडल की उपप्रधान राकेश कुमारी, सचिव सुषमा देवी और गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।