फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   NCC cadets learned the tricks of map reading.

Una News: एनसीसी कैडेट्स ने सीखे मैप रीडिंग के गुर

Sun, 19 May 2024 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 19 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets learned the tricks of map reading.
जेएनवी पेखूबेला में एनसीसी ​शिविर में मौजूद कैडेटस व अ​धिकारी।स्रोत संस्थान
ऊना। जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में छठी स्वतंत्र एनसीसी कंपनी ऊना के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न तरह की गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया गया। इनमें मैप रीडिंग में सर्विस प्रोटेक्टर, कंपास की ओर से ग्राउंड टू मैप और मैप टू ग्राउंड जैसी बहुमूल्य गतिविधियों को बड़े विस्तार से समझाया गया। कैडेट्स ने मैप पर अपनी पोजीशन को सीखा। कैंप में अल्फा और बीटा कंपनी में फायरिंग रेंज पर 0.22 राइफल से सही पोजीशन लेते हुए फायरिंग की। रेंज पर कैडेट्स ने फायरिंग करते समय स्किल व सावधानियां सीख कर इस्तेमाल करके टारगेट पर फायरिंग की। कैंप में विशेष अतिथि प्रवक्ता के तौर पर कृष्ण कुमार लद्दाखी, सेवानिवृत एनसीसी अधिकारी मेजर सुदेश पराशर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सायंकालीन सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गीत एवं हरियाणवी नृत्य में विशेष रुचि दिखाई। इस मौके पर कमान अधिकारी सेवा मैडल लैफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार सैनी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed