फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Natural farming is the right option for the future: Vivek

प्राकृतिक खेती ही भविष्य का सही विकल्प : विवेक

Wed, 01 Oct 2025 04:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
Natural farming is the right option for the future: Vivek
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा स्थित एक निजी होटल में प्राकृतिक खेती खुशहाल, किसान योजना के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के 1.21 लाख किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं। रसायनों का अत्यधिक प्रयोग न केवल भूमि की उर्वरता को प्रभावित करता है, बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। ऐसे में प्राकृतिक खेती ही भविष्य का सही विकल्प है। इससे खेती की लागत घटेगी, उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। कृषि विभाग के अधिकारी सतपाल धीमान और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत और देसी बीजों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा, देसराज मोदगिल, केवल कृष्ण शर्मा, जोगेंद्र देव आर्य, ज्ञान चंद शर्मा, जगदीश चंद शर्मा, के.सी. शर्मा समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed