फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nangal residents will not have problem of drinking water for 20 years: Bains

नंगलवासियों को 20 वर्षों तक पेयजल की नहीं रहेगी समस्या : बैंस

Fri, 02 Aug 2024 02:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 02 Aug 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Nangal residents will not have problem of drinking water for 20 years: Bains
नंगल में पत्रकारों से बात करते शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस।संवाद
24 घंटे पीने का पानी मुहैया करवाने के लिए खर्च किए जा रहे हैं 10 करोड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल(ऊना)। नंगल निवासियों को 24 घंटे पीने का साफ पानी मुहैया करवाने के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे आने वाले 20 वर्षों के लिए पीने के पानी की समस्या खत्म हो जाएगी।
यह बात पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने पेयजल आपूर्ति एवं सेनीटेशन विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर नंगल का दौरा करने के उपरांत पत्रकारों से बात करते कही। उन्होंने नंगल के गांव तलवाड़ा में नया सीवेरज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने, नंगल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विश्व स्तरीय म्यूजियम बनाने, रावमा स्कूल कन्या के रख रखाव के लिए पांच करोड़ रुपये, रावमापा (बाल) स्कूल लड़कों में स्विमिंग पूल बनाने के लिए पांच लाख 50 हजार और माता जालफा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि नंगल के दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों की क्षमता को ढाई गुणा बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि नंगल के रेलवे रोड में चल रहे सीवरेज के कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही इंदिरा नगर और जवाहर मार्केट में सीवरेज समस्या के स्थाई हल का भी जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके एसडीएम नंगल अनमजोत कौर, सीवरेज बोर्ड की चेयरपर्सन राजवंत कौर, जीपी सिंह, तहसीलदार संदीप कुमार, आप नेता डाॅ. संजीव गौतम, नगर काउंसिल श्री आंनदपुर साहिब के अध्यक्ष हरजीत सिंह जीता, डीएसपी मनजीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed