फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nandlala it's been a long time, Brijbalala is waiting for you.. the temple resonates with these words

Una News: बड़ी देर भई नंदलाला, तेरी राह तके बृजबाला.. से गूंजे मंदिर

Sat, 16 Aug 2025 06:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
Nandlala it's been a long time, Brijbalala is waiting for you.. the temple resonates with these words
राधाकृष्ण मंदिर बडोआ, सदाशिव ध्यूंसर महादेव मंदिर क्षेत्र में रही कृष्ण जन्माष्टमी की धूम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। क्षेत्र के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक श्री राधाकृष्ण मंदिर बडोआ तथा धौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा में भी यह पर्व धूमधाम से आयोजित किया गया। पंजाब की बुलंद आवाज अमित धर्म कोटी ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। बड़ी देर भई नंदलाला, तेरी राह तके बृजबाला.. से मंदिर गूंज उठा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि हर वर्ष सावन मास के उपरांत कृष्ण जन्माष्टमी बड़े उत्साह से मनाई जाती है। इस बार भी शुक्रवार सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था और शाम तक मंदिर परिसर पूरी तरह से श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। रात आठ बजे विशाल जागरण ज्योति का शुभारंभ हुआ। मध्यरात्रि में भगवान राधा-कृष्ण की झांकी निकाली गई। ठीक 12 बजे जैसे ही वासुदेव बालकृष्ण को टोकरी में लेकर पंडाल में पहुंचे, वैसे ही पूरा पंडाल ‘जय कन्हैया लाल की’ के उद्घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर पंडित राकेश कुमार शर्मा ने वेद मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। भजन गायक पवन जिंदल ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को कृष्णमय बना दिया। इसी प्रकार श्री राधाकृष्ण मंदिर बडोआ में भी जन्माष्टमी महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। मंदिर के चेयरमैन सुखदेव शर्मा व उनकी टीम ने सभी भक्तजनों के लिए भोजन प्रसाद की विशेष व्यवस्था की। इसके अतिरिक्त उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों और गांव-गांव में भी कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed