फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nand ke Anand Bhayo, Jai Kanhaiya Lal Ki.. the pandal resonated with this

Una News: नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की.. से गूंजा पंडाल

Wed, 11 Jun 2025 06:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
Nand ke Anand Bhayo, Jai Kanhaiya Lal Ki.. the pandal resonated with this
डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम अमलैहड़ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम अमलैहड़ में सुग्रीवानंद महाराज के आशीर्वाद से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथा का वर्णन किया गया। कथा व्यास डॉ. चंद्र महाराज (प्रयागराज वाले) ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, उनके अवतरण के उद्देश्य और बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर धर्म की स्थापना करते हैं। कंस के अत्याचारों से पीड़ित ब्रजभूमि को मुक्ति दिलाने के लिए श्रीकृष्ण का जन्म देवकी के गर्भ से हुआ और उन्होंने बाल्यकाल से ही अनेक चमत्कारों से दुनिया को यह संकेत दिया कि वे स्वयं नारायण हैं। इस अवसर पर आश्रम परिसर को पुष्पों, लड़ियों और झांकियों से सजाया गया। श्रीकृष्ण जन्म का दृश्य जैसे ही कथा में आया, संपूर्ण वातावरण ..नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की.. के जयकारों से गूंज उठा। इस शुभ अवसर पर जिला पार्षद सुशील कालिया, संजीव चड्डा, प्रधानाचार्य रवि वशिष्ठ, संजय पुर्जा, दीपक जसवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी कथा स्थल पर पहुंचे और कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed