फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nainma won Raja Mahindra Pal Cricket Cup tournament

Una News: नैनमा ने जीता राजा महिंद्र पाल क्रिकेट कप टूर्नामेंट

Sat, 06 Jul 2024 02:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 06 Jul 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Nainma won Raja Mahindra Pal Cricket Cup tournament
रायपुर मैदान में  राजा महिंदर पाल क्रिकेट कप टूर्नामेंट के विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते रायपुर मैदान में राजा महिंदर पाल क्रिकेट कप टूर्नामेंट का समापन हुआ। इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वीरेंद्र सराह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। फाइनल मैच में राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज कोटला कलां ने भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजक समिति व टिक्का शिवेंद्र पाल सिंह को भी बधाई दी।
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक टिक्का शिवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आठ ओवर का हर एक मैच निर्धारित किया गया। जीतने वाली टीम को 31 हजार और रनरअप टीम को 21 हजार का इनाम आयोजित कमेटी द्वारा देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि पहला क्वार्टर फाइनल मैच सलोह और रायपुर के बीच हुआ, जिसमें सलोह की टीम ने बाजी मारी। वहीं, दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच सज्मोर और टाहलीवाल के बीच हुआ, जिसमें सज्मोर ने अपनी जीत दर्ज करवाई। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच तनोह और जोल के बीच हुआ। इसमें तनोह ने बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, चौथा क्वार्टर फाइनल मैच नैनमा और प्रोइया के बीच हुआ, जिसमें नैनमा ने जीत दर्ज करवाई। इसके उपरांत सेमीफाइनल मैच करवाए गए। पहला सेमीफाइनल मैच सलोह और सज्मोर के बीच खेला गया, जिसमें सज्मोर ने बाजी मारकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच नैनमा और तनोह के बीच हुआ, जिसमें नैनमा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

वहीं, फाइनल मैच सज्मोर और नैनमा के बीच हुआ। इसमें नैनमा ने बाजी मारकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, कैश प्राइज के तौर पर 31 हजार का इनाम भी प्राप्त किया। इसके अलावा इस मैच की रनरअप टीम सज्मोर को भी ट्रॉफी और 21 हजार रुपये के नकद इनाम से नवाजा गया। वहीं, क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम को आयोजकों की ओर से टी-शर्ट वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस मौके पर जोगिंदर देव आर्य, बाल कृष्ण डोगरा, पूर्ण चंद ठाकुर, साहिल सिंह राणा, गजेन्द्र सिंह राणा, मनीष कुमार, विजय कुमार, अभय प्रेशर, संजीव कुमार बीओ रामगढ़ धार के साथ-साथ स्पेशल गेस्ट के रूप में विशेष तौर पर पहुंचे राम मंदिर के महंत राणा केपी. सिंह पूर्व स्पीकर पंजाब के बेटे राणा विश्व पाल और उनके बेटे दिव्या राणा कंवर, रानी प्रीति सिंह नाभा रियासत से हितेन्द्र सिंह और अमिता सिंह, बलजिंदर बरार, रिचा आहूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed