फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nahar tops in sub-junior category

सब-जूनियर वर्ग के 24 किलो भार की श्रेणी में हितैषी नाहर अव्वल

Thu, 23 Sep 2021 07:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Nahar tops in sub-junior category
जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि व अन्य - फोटो : Una
ऊना। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहडाला में वुशू प्रतियोगिता के समापन अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय को लगभग तीन लाख 28 हजार रुपये के कुश्ती खेल के मैट भी दिए। इस मौके पर मंडी की रहनेे वाली कशिश ने वुशू ताउलु पर परफोरमेंस दी। कशिश पटियाला में प्रशिक्षण ले रही हैं। जिला वुशू खेल संघ के प्रधान यशपाल सिंह रायजादा ने बताया कि दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग के 24 किलो भार की श्रेणी में हितैषी नाहर, 28 किलो श्रेणी में आदित्य राणा, 32 किलो में वंश, 36 किलो में अभिषेक राणा और तमन्ना जसवाल, 39 किलो में दक्श और रेखांशु, 42 किलो में रोहित और प्रिया, 45 किलो मे अनिरुद्ध शारदा, 56 किलो में सतीश चौहान और 60 किलो वजन श्रेणी में लव कौंडल ने गोल्ड मेडल जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की जूनियर वर्ग में 45 किलो वजन की श्रेणी में आकाश शर्मा और जैसमीन शर्मा, 48 किलो में आर्यन कुमार, 52 किलो में वंश ठाकुर अैर महक, 56 किलो में हिमांशु, 60 किलो में प्रभजोत सिंह, 70 किला में अनीश ठाकुर और 75 किला वजन की श्रेणी में प्रणय जोशी ने गोल्ड मेडल अर्जित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में 45 किलो श्रेणी में उपासना शर्मा जबकि 56 किलो में सौरव कुमार और यूथ वर्ग में 52 किलो की श्रेणी में अंजू और कार्तिक ने गोल्ड मेडल हासिल करके राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, ग्राम पंचायत बहडाला के प्रधान रमेश चंद, उपप्रधान और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अभिनाश राणा, जिला वुशु खेल संघ के महासचिव मुनीष राणा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed