फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nagar Council Nangal passed a budget of Rs 2 crore 18 lakh 77 thousand

Una News: नगर काउंसिल नंगल का दो करोड़ 18 लाख 77 हजार रुपये का बजट पारित

Wed, 03 Sep 2025 05:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
Nagar Council Nangal passed a budget of Rs 2 crore 18 lakh 77 thousand
लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास नया डंगा बनाने की स्वीकृति दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल नगर काउंसिल की बैठक बुधवार को अध्यक्ष संजय साहनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसकी शुरुआत पंजाब और हिमाचल में आई बाढ़ से हुए नुकसान और लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई। काउंसिल ने निर्णय लिया कि पंजाब में जहां-जहां बाढ़ प्रभावितों को मदद की आवश्यकता होगी, वहां सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर काउंसिल प्रवक्ता और पार्षद एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राणा केपी सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। बैठक में नंगल शहर के विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 18 लाख 77 हजार रुपये का बजट पारित किया गया। इसमें मुख्य रूप से लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास जोरदार बारिश के दौरान गिरे डंगे के स्थान पर 1 करोड़ 27 लाख 32 हजार रुपये की लागत से नया डंगा बनाने की स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त वार्ड 18 के शिवालिक एवेन्यू की एक गली के लिए 24 लाख 13 हजार रुपये, वहीं 24 लाख 8 हजार रुपये से सुरक्षा दीवार और वार्ड 1 में 48 लाख 24 हजार रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार बनाने की मंजूरी दी गई। बैठक में अन्य विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed