{"_id":"6a0b00d7a37ca6b76501daf0","slug":"mushroom-production-training-started-to-connect-women-with-self-employment-una-news-c-93-1-una1026-192142-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू
Tue, 19 May 2026 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 19 May 2026 05:35 AM IST
विज्ञापन
जोल (ऊना)। पंजाब नेशनल बैंक तलमेहड़ा में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ऊना द्वारा सोमवार से 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। शिविर का उद्घाटन पीएनबी शाखा प्रबंधक रजनीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। शिविर में 30 महिलाएं भाग ले रही हैं। यह प्रशिक्षण 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से निशुल्क आयोजित किया जा रहा है।
आरसेटी ऊना के निदेशक सुधीर शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके आधार पर वे स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंकों से आसान किस्तों पर ऋण भी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही उन्हें बैंकिंग सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। शिविर का संचालन फैकल्टी रजनी बाला की देखरेख में किया जा रहा है।