{"_id":"67c8538c58d5a776cf005ec1","slug":"murder-in-love-affair-hardeeps-last-rites-in-his-native-village-araniala-una-news-c-93-1-ssml1048-147799-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में हत्याकांड : पैतृक गांव अरनियाला में हरदीप का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में हत्याकांड : पैतृक गांव अरनियाला में हरदीप का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
टांडा मेडिकल काॅलेज में पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया शव
भाई ने दी मुखाग्नि, गमगीन माहौल में विदा किया मां ने अपना बेटा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते अपर अरनियाला गांव के हरदीप जिया का बुधवार को अंतिम संस्कार हुआ। बड़े भाई सन्नी ने हरदीप जिया को मुखाग्नि दी। बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से हरदीप जिया को अंतिम विदाई दी। पुलिस ने टांडा मेडिकल काॅलेज में बुधवार सुबह हरदीप के शव का पोस्टमार्टम करवाया। दोपहर को शव परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को जैसे ही शव अपर अरनियाला में पहुंचा तो परिजनों व सगे संबंधियों की चीखो-पुकार मच गई। माता-पिता की अश्रुधारा रुकने का नाम नहीं ले रही थी। माता-पिता के विलाप को देख हर किसी की आंखें नम हो रही थीं। इसके बाद शव को संस्कार के लिए अपर अरनियाला के स्वर्गधाम में ले जाया गया। जहां अंतिम संस्कार किया। 23 फरवरी को नाबालिग लड़की ने हरदीप जिया को फोन कर बुलाया था। जहां तीन युवक भी लकड़ी के साथ मौजूद थे। इस दौरान युवकों ने हरदीप के साथ मारपीट की और उसे अगवा कर लिया। इसके बाद उसका बर्बरता से कत्ल कर दिया और शव भाखड़ा-नंगल नहर में फेंक दिया गया। आरोपियों ने प्रेम प्रसंग में इस हत्याकांड को अंजाम दिया। 26 फरवरी को परिजनों ने पुलिस के पास बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद से पुलिस लगातार हरदीप जिया को ढूंढने में जुटी हुई थी। पुलिस ने मामले में लड़की सहित तीन युवकों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं मंगलवार को ही हरदीप जिया का शव नंगल नहर से बरामद हुआ था।