{"_id":"6691a342faa2a823220784e4","slug":"municipal-council-takes-action-against-those-who-put-latches-on-street-lights-una-news-c-93-1-ssml1047-128138-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नगर काउंसिल की स्ट्रीट लाइट में कुंडी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नगर काउंसिल की स्ट्रीट लाइट में कुंडी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई
Sat, 13 Jul 2024 03:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
नंगल नगर कौंसिल की छापेमारी में बरामद बिजली उपकरण। स्रोत संवाद
नंगल(ऊना)। नगर काउंसिल नंगल की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइट्स में कुंडी लगाई जा रही है। नगर काउंसिल को चूना लगाने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान कुंडी लगाकर बिजली चोरी करने वाले लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
इस कार्रवाई के दौरान 450 मीटर तार और अन्य उपकरण बरामद किए गए। इसकी पुष्टि करते हुए जेई दलजीत सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग नगर काउंसिल की स्ट्रीट लाइट में अंधेरा शुरू होते ही कुंडी लगाकर बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। उन शिकायतों के आधार पर ही शुक्रवार को टीम ने वार्ड एक में छापेमारी करते हुए 450 मीटर तार साहित अन्य उपकरण भी बरामद किए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार तो कुंडी लगाने वाले लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, लेकिन इसके बाद अगर कोई कुंडी लगाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर श्रीचंद और जसविंद्र सिंह मौजूद रहे।