फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Municipal Council cleaned Rotary Chowk and Shaheed Bhagat Singh Chowk

Una News: नगर परिषद ने रोटरी चौक और शहीद भगत सिंह चौक पर की सफाई

Thu, 18 Jul 2024 03:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 18 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council cleaned Rotary Chowk and Shaheed Bhagat Singh Chowk
रोटरी चौक ओर शहीद भगत चौक पर की सफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर परिषद की तरफ से शहर में नालों की सफाई का काम जारी है। बुधवार को शहर के रोटरी चौक व शहीद भगत सिंह चौक पर नालों की सफाई की। इस दौरान जेसीबी के माध्यम से नालों को साफ किया गया।
बता दें कि शहर में कई स्थानों पर अधिक बारिश होने से जलभराव हो जाता है। ऐसे में लोगों के घरों में पानी घुसने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऊना शहर के सभी वार्डों में नालों की सफाई का काम नगर परिषद ने शुरू कर दिया है। इसके साथ बरसात के दौरान भी कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। बीते वर्ष ऊना शहर में भारी बरसात के दौरान कई स्थानों पर जलभराव के मामले सामने आए थे। इस दौरान फ्रैंड कॉलोनी, वार्ड नंबर तीन, सब्जी मंडी और लालसिंगी में कई जगहों पर जलभराव हुआ था। इस दौरान कई मकानों और दुकानों में पानी घुसने से लाखों का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

इस पर नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ने बताया कि जल भराव को लेकर पूरी मुस्तैदी से काम चल रहा है। बुधवार को रोटरी चौक और भगत सिंह चौक के समीप नालों की सफाई की गई। आगामी दिनों में भी यह प्रक्रिया जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed