{"_id":"6a31a02b173d645f7301918e","slug":"municipal-corporation-working-to-resolve-the-issue-of-wastewater-drainage-in-ward-17-una-news-c-93-1-ssml1047-195315-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वार्ड 17 में गंदे पानी निकासी की समस्या को सुलझाने में जुटा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वार्ड 17 में गंदे पानी निकासी की समस्या को सुलझाने में जुटा नगर निगम
Wed, 17 Jun 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम के वार्ड 17 में गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान हैं। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही क्षेत्र में जलभराव की आशंका बढ़ गई है। इसके चलते नगर निगम प्रशासन समस्या के समाधान में जुट गया है। निगम की ओर से क्षेत्र का निरीक्षण कर पानी निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
वार्ड में नालियों और पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर वर्ष बरसात के दौरान गलियों और सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। कई स्थानों पर गंदा पानी लोगों के घरों के बाहर तक पहुंच जाता है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जलभराव के कारण जहां आवाजाही प्रभावित होती है, वहीं गंदगी फैलने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग उठाई है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि हर साल बरसात के दौरान होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। अधिकारियों ने बताया कि बरसात से पहले संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि शहर में जलभराव की स्थिति पैदा न हो। लोगों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि जल्द प्रभावी कार्रवाई कर समस्या का स्थायी हल निकाला जाए ताकि बरसात के दौरान लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था भी बनी रहे।
वार्ड 17 में जाट मोहल्ला से संबंधित निकासी की समस्या को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस समस्या का हल करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना