फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Municipal Corporation will run a campaign for sterilization of stray dogs.

Una News: लावारिस कुत्तों की नसबंदी के लिए नगर निगम चलाएगा अभियान

Sun, 01 Mar 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 01 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will run a campaign for sterilization of stray dogs.
निजी कंपनी करेगी शहर में नसबंदी, नगर निगम ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में बढ़ती लावारिस कुत्तों की संख्या और उससे जुड़ी समस्याओं पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ऊना ने विशेष नसबंदी अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी का कार्य एक निजी कंपनी के माध्यम से करवाया जाएगा।

नगर निगम ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर फाइनल होते ही चयनित निजी कंपनी शहर के विभिन्न वार्डों में चरणबद्ध तरीके से आवारा कुत्तों की नसबंदी का कार्य करेगी। निगम अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य न केवल आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाना है। आलम यह है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि नसबंदी के दौरान पशु चिकित्सकों की निगरानी में मानकों के अनुसार ऑपरेशन किए जाएंगे, ताकि कुत्तों के स्वास्थ्य पर कोई विपरीत असर न पड़े। इसके साथ ही नसबंदी के बाद कुत्तों को उनके क्षेत्र में ही वापस छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम का कहना है कि यह अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा और भविष्य में भी जरूरत के अनुसार ऐसे अभियान जारी रहेंगे। इसके लिए मलाहत क्षेत्र में एक शेल्टर कक्ष बनाया गया है। जहां ऑपरेशन के बाद कुत्तों को पशु चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स : कुत्तों का होगा रैबीज टीकाकरण
आवारा कुत्तों के पागल होने की आशंका सबसे अधिक रहती है। ऐसे में नसबंदी प्रक्रिया के साथ साथ कुत्तों की रैबीज वैक्सीनेशन भी की जाएगी। इसके लिए पशु पालन विभाग की मदद ली जाएगी ताकि इन कुत्ताें को रैबीज से बचाया जा सके।



कोट
शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी को लेकर योजना तैयार की जा रही है। एक निजी कंपनी को यह काम सौंपा जाएगा। साथ ही आवारा कुत्तों की संख्या का भी पता लगाया जाएगा। जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा।
मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed