फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Municipal Corporation will create awareness to install solar panels on the roofs of houses

Una News: नगर निगम घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए करेगा जागरूक

Sun, 25 May 2025 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will create awareness to install solar panels on the roofs of houses
निगम की विशेष टीमें घर द्वार पर जाकर करेंगी जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहरवासियों को सोलर पैनल की सुविधा से जोड़ने के लिए नगर निगम प्रबंधन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में नगर निगम लोगों को घर द्वार पर जाकर जागरूक करेगा। इसके लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। शहर मेंं इसे लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शहरवासियों को सोलर पैनल लगवाने के लिए नगर निगम घर द्वार पर जाकर जागरूक करेगा। इस दौरान लोगों को सोलर पैनल के लाभ और सरकार की तरफ से इस पर मिलने वाले अनुदान के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से बताया जाएगा।
नगर निगम प्रबंधन ने इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। लोगों को पीएम सूर्य घर योजना के बारे में बताया जाएगा। घर की छत पर कैसे रूफ टॉप सोलर पैनल लगाए जा सकते हैं, इस पर लोगों को जानकारी दी जाएगी। लोगों की मदद के लिए नगर निगम कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। जहां नागरिक योजना से संबंधित अपने प्रश्नों और समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इस पर अधिक जानकारी के लिए नागरिक नगर निगम कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेकर लोग अपने बिजली बिल में भारी बचत कर सकते हैं। लोग अपने घर में बिजली स्वयं बनाकर हर महीने के बिल से मुक्ति पा सकते हैं। इसमें 45,000 रुपये तक की सीधी सब्सिडी का प्रावधान है। नगर निगम की तरफ से जल्द ही विभिन्न वार्डों में जागरूकता अभियान के लिए टीमों का गठन भी किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसे योजना के लाभ के बारे में जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन


कोट्स
पीएम सूर्य घर बिजली योजना को लेकर नगर निगम कार्यालय में विशेष हेल्प डेस्क शुरू किया गया है। इसके अलावा जागरूकता के लिए भी विशेष अभियान शहर में जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र पाल गुर्जर, आयुक्त नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed