फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mukesh Sharma becomes head of school management committee

Una News: मुकेश शर्मा बने स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान

Wed, 07 Aug 2024 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 07 Aug 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Sharma becomes head of school management committee
जोल (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलमेहड़ा में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से मुकेश शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में करीब 50 अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक कार्यकारी प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल की अध्यक्षता में की गई। स्कूल प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल ने अध्यक्ष मुकेश शर्मा का मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी। मोदगिल ने बताया कि तीन साल के लिए स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें मधु रानी, राज कुमारी, बीरो देवी, रीना संख्यान, सपना, ममता देवी, मंजू बाला, प्रेमी देवी, अनीता देवी, पूर्व एसएमसी प्रधान विनोद शर्मा, रमेश चंद, रंजीत कुमार, परमजीत सिंह ठाकुर, सुरेश कुमार, बबलू को सदस्य नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ स्कूल के विकासात्मक कार्यों में पूरा सहयोग करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत खरयालता के उप प्रधान अशोक कुमार मोनू, कुलदीप ठाकुर, रीना देवी, उत्तम सिंह, चंचला देवी, बीना देवी एवं अन्य अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed