फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   mukesh agnihotri distribute tablet

रंग लाई मेहनत, मिली नेटबुक

Mon, 01 Jun 2015 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना, पंजावर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना, पंजावर Updated Mon, 01 Jun 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
mukesh agnihotri distribute tablet

उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को पंडोगा में आयोजित कार्यक्रम में जिले के मेधावियों को लैपटॉप बांटे। दसवीं और 12वीं के 648 होनहारों को नेटबुक प्रदान की गई। इनमें दसवीं कक्षा के 357 और जमा दो के 291 विद्यार्थी शामिल थे। इसके अलावा 87 पात्र महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई।

विज्ञापन


कामगारों को विभिन्न स्कीमों के तहत करीब 50 हजार की राशि के चेक बांटे। गोंदपुर बुला में चंडीगढ़ की तर्ज पर दो करोड़ से बनने वाले पार्क का शिलान्यास किया गया। टाहलीवाल में 15 लाख से बने रैन शेल्टर का लोकार्पण किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


पंडोगा में औद्योगिक क्षेत्र के लिए 112 करोड़

उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पंडोगा में बड़ा औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए पहले चरण में 112 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। दो दिन पहले ही इसकी पर्यावरण क्लीयरेंस के लिए साढ़े आठ करोड़ जमा करवा दिए गए हैं। होशियारपुर बार्डर तक इस औद्योगिक क्षेत्र में बिजली पहुंचाने के लिए सरकार 35 करोड़ की राशि खर्च करने जा रही है। जल्द ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इसका शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे लैपटाप न लाने पर उद्योग मंत्री तल्ख

ऊना। उद्योग मंत्री मुकेश अगिभनहोत्री जब पंडोगा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करके  मंच से उतरे तो कुछ अभिभावकों ने उनसे यह शिकायत की कि उनके बच्चों को भी लैपटॉप प्रदान करने के लिए कार्यक्रम में बुलाया गया था। मंच से उनका नाम नहीं लिया गया।


उद्योग मंत्री ने जब इस बाबत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से पूछा तो उन्हें बताया गया कि सभी विद्यार्थियों को बांटने के लिए लैपटॉप समारोह में नहीं लाए गए हैं। बाकी लैपटॉप कार्यालय में पड़े हैं। इस पर उद्योग मंत्री तल्ख हो गए और उन्होंने अधिकारियों को न केवल लताड़ लगाई बल्कि मंच पर आकर घोषणा की कि जब तक सभी बच्चों को लैपटॉप लाकर नहीं दे दिए जाएंगे, तब तक वे कार्यक्रम स्थल पर ही बैठेंगे।


इस पर विद्यार्थियों ने जमकर तालियां बजाईं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तुरंत गाड़ी भेजकर बाकी के लैपटॉप मंगवाने पड़े जिन्हें वितरित करने के बाद ही उद्योग मंत्री दूसरे कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed