फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MS Chandel becomes President of Pensioners Association for the third time

Una News: एमएस चंदेल तीसरी बार बने पेंशनर संघ के अध्यक्ष

Fri, 21 Feb 2025 05:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
MS Chandel becomes President of Pensioners Association for the third time
बोले, सरकार का सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति रवैया दुर्भाग्यपूर्ण
विज्ञापन

पेंशनर वेलफेयर संघ ऊना इकाई के चुनाव संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर संघ ऊना इकाई की बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित निजी होटल में हुई। इसमें इकाई के चुनाव करवाए गए। मेहर सिंह चंदेल को तीसरी बार सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। वहीं, रामस्वरूप शर्मा को सचिव चुना गया। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पेंशनर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। इसके तहत लगातार विरोध प्रदर्शन और कई बार सरकारों को ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार का यह रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।

कहा कि जनवरी 2016 से 22 तक सेवानिवृत्त पेंशनरों की बकाया राशि का 11 प्रतिशत एरियर अभी भी लंबित है। इसके अलावा मेडिकल बिलों का भुगतान, 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 15 प्रतिशत का लाभ भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष एस चंदेल ने कहा कि वह तीसरी बार संघ के प्रधान बने हैं। इसके लिए वह सभी पेंशनर साथियों का आभार प्रकट करते हैं। पेंशनरों की मांगों को पूरा करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर प्रेमलाल शर्मा, शशि बाला, प्रेम कुमार कालिया, शशिकांत ठाकुर, डीडी वशिष्ठ, कमल देव धीमान सहित दर्जनों पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed