{"_id":"671811a39591414f9c072cf5","slug":"mri-facility-should-be-available-in-regional-hospital-gr-verma-una-news-c-93-1-una1001-136319-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में मिलें एमआरआई की सुविधा : जीआर वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में मिलें एमआरआई की सुविधा : जीआर वर्मा
Wed, 23 Oct 2024 02:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
कहा- दांत लगाने की योजना के इंतजार में भगवान को प्यारे हो रहे वरिष्ठजन
वरिष्ठ नागरिकों ने बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। वरिष्ठ नागरिकों की सभा सीनियर सिटीजन फोरम मंच के तत्वाधान में मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक फोरम के अध्यक्ष जीआर वर्मा ने की।
इसमें कई मुद्दों पर गहनता से मंथन हुआ। वरिष्ठ नागरिकों ने चिंता जताई कि उनके कई मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन व सरकारें गंभीर नहीं हैं। जीआर वर्मा ने बताया कि शहर में आवारा कुत्ते वरिष्ठ नागरिकों के लिए भारी समस्याएं बने हुए हैं। उनका घर से बाहर निकलना कठिन हो चुका है। इसके अलावा जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में एमआरआई की सुविधा नहीं है। गंभीर हालत में मरीज को स्ट्रैचर पर सड़क पार कर निजी संस्थानों में एमआरआई करानी पड़ती है। इससे मरीज सहित तीमारदारों को भारी कठिनाई होती है। सरकार एमआरआई मशीन स्थापित करे। वहीं, अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा है, लेकिन लोग भारी मात्रा में बाहर से अल्ट्रासाउंड का 1000 रुपये अदा कर रहे हैं, अस्पताल प्रबंधन इस पर भी संज्ञान ले।
उन्होंने कहा कि हिम केयर सुविधा मरीजों के लिए वरदान सिद्ध हो रही थी, लेकिन सरकार ने इसे निजी अस्पतालों से बंद करवा दिया है, जबकि सरकारी अस्पताल में इस सुविधा के होने के बावजूद न पूरे डॉक्टर हैं और न ही ट्रीटमेंट है। जीआर वर्मा ने कहा कि जिला अस्पताल में वृद्धों को मुफ्त दांत लगवाने की सुविधा में लाभ के लिए वृद्धजनों की लंबी लाइन है। इसके इंतजार में कई वृद्ध ईश्वर को प्यारे हो जाते हैं, क्योंकि अस्पताल में दांत बनाने वाला टेक्नीशियन केवल एक है। सरकार दो और टेक्नीशियन की नियुक्ति यहां करे। वहीं, कई वर्षों से अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ और यूरोलॉजी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। सरकार इन समस्या का शीघ्र समाधान करे।
इस मौके पर डीडी विशिष्ट, रोशन लाल चौधरी, अजमेर सिंह, जेएस दड़ोच, ओम प्रकाश लुडू, सूबेदार बख्तावर सिंह, अशोक वालिया, कमलदेव, पीएस जसवाल, सुखदेव, बलदेव धीमान, डॉ राम नारायण प्रभाकर सहित गण्यमान्य मौजूद रहे। संवाद