फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Motor boat service stopped between Kodra to Dobar, people facing problems

Una News: कोड़रा से दोबड़ के बीच मोटर बोट सेवा ठप, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

Sat, 03 May 2025 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Motor boat service stopped between Kodra to Dobar, people facing problems
ग्रामीणों ने उठाई मोटर बोट सेवा जल्द बहाल करने की मांग
विज्ञापन

बारह किलोमीटर दूर कोसरियां से बोट में कर रहे आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुधान (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के कोड़रा से दोबड़ के बीच चलने वाली मोटर बोट सेवा कई दिन से बंद है। इससे स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन में परेशानी और समय की बर्बादी के साथ ही अतिरिक्त खर्च हो रहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर भाखड़ा, नैना देवी की ओर जाना हो तो बारह किलोमीटर दूर कोसरियां से बोट के माध्यम से जाते हैं। स्थानीय निवासियों देश, संजय कुमार, अमन कुमार, सुखदेव चंद, राजकुमार, कृष्ण चंद, अशोक कुमार और संजय कुमार ने बताया कि लंबे समय से मोटर बोट नहीं चलाई जा रही है। स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक कार्यों पर भी असर पड़ा है। क्षेत्र में वैकल्पिक मार्ग सीमित हैं और पैदल या निजी साधनों से सफर करना कई लोगों के लिए संभव नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि मोटर बोट ही एकमात्र सुरक्षित और सुविधाजनक साधन है। इसके बंद रहने से लोग जान जोखिम में डालकर नाव या दूसरे असुरक्षित साधनों से यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मोटर बोट सेवा को तुरंत बहाल किया जाए और नियमित रूप से इसकी निगरानी की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। पंचायत समिति अध्यक्ष देवराज शर्मा ने कहा कि इस बारे में जानकारी लेने के पश्चात समस्या का समाधान किया जाएगा। पंचायत समिति सदस्य जोगिंदर ने कहा कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। लोगों को जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed