फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   More than 1600 appeals and cases pending in Amb Court: Association

अंब कोर्ट में सोलह सौ से अधिक अपीलें और केस लंबित : एसोसिएशन

Tue, 01 Jul 2025 05:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
More than 1600 appeals and cases pending in Amb Court: Association
अदालत
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने अंब में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज की नियमित अदालत की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। बार एसोसिएशन ने अंब में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज की नियमित अदालत स्थापित करने की मांग की है। अंब और गगरेट क्षेत्र के तहत लगभग सोलह सौ से अधिक अपीलें और केस लंबित पड़े हैं। उपमंडल अंब तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहा है। जहां अन्य शहरी सुविधाओं के लिए क्षेत्र में मांग बढ़ रही है। वहीं, न्यायिक प्रक्रिया के लिए अत्याधुनिक सुविधा युक्त कोर्ट कांप्लेक्स भी तैयार हो चुका है। अंब के वरिष्ठ अधिवक्ता रवि पराशर की तरफ से अंब में कोर्ट कांप्लेक्स बनाने को लेकर रिट के बाद 2018 में तत्कालीन चीफ जस्टिस हाईकोर्ट सूर्यकांत ने आधुनिक कोर्ट कांप्लेक्स का नींव पत्थर रखा था। इसका सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की तरफ से 2024 में लोकार्पण किया गया। अंब के नवनिर्मित कोर्ट कांप्लेक्स को प्रदेश के सबसे आदर्श कोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में देखा जाता है। जहां अदालतों का कामकाज भी प्रारंभ किया जा चुका है। अंब और गगरेट क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए एसीजेएम कोर्ट नंबर 1, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट 2, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट 3 है। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट 3 का पद रिक्त चल रहा है। जबकि एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज कोर्ट महीने में एक सप्ताह के लिए होता है। अंब बार एसोसिएशन अंब के अध्यक्ष प्रिंस सूद, एडवोकेट रवि पराशर, राकेश चौधरी ने बताया कि अंब और गगरेट क्षेत्र के तहत लगभग सोलह सौ से अधिक अपीलें और केस लंबित पड़े हैं। अंब में कोर्ट कांप्लेक्स में नए कोर्ट चलाए जाने के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज कोर्ट महीने में एक सप्ताह के लिए होता है। इसे लोगों की सुविधा के लिए अंब में नियमित रूप से चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed