{"_id":"6a6e3f90b4f6c9a53b084f86","slug":"monkey-menace-from-amb-court-complex-to-the-bus-stand-una-news-c-93-1-una1026-200747-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब कोर्ट परिसर से बस अड्डे तक बंदरों का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब कोर्ट परिसर से बस अड्डे तक बंदरों का आतंक
Sun, 02 Aug 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
नंदपुर (ऊना)। नगर पंचायत अंब के वार्ड-दो में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कोर्ट परिसर के आसपास बंदरों ने स्थायी डेरा जमा रखा है जबकि बस अड्डे में भी राहगीरों और यात्रियों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने राज्य सरकार, वन विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र से बंदरों को पकड़ने और नसबंदी का अभियान जल्द शुरू किया जाए।
नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष अनुसूया रानी ने बताया कि बंदरों की समस्या को लेकर वन परिक्षेत्र अधिकारी को लिखित शिकायत सौंप दी गई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंज अधिकारी) अंब राहुल ठाकुर ने बताया कि समस्या ध्यान में है।
उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों से लिखित आवेदन मांगे जा रहे हैं, ताकि उन्हें उच्च अधिकारियों को भेजकर समस्या से अवगत कराया जा सके।
भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में हुए संशोधनों के बाद पिछले दो वित्तीय वर्षों से बंदरों को पकड़ने और उनकी नसबंदी के लिए कोई बजट जारी हुआ है। बजट जारी होते ही विशेषज्ञ टीमों की मदद से बंदरों को पकड़ने और नसबंदी अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा।