{"_id":"6686910fd52f1b736d087bec","slug":"monica-who-was-the-topper-in-bsc-exam-honored-una-news-c-93-1-una1002-127616-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बीएससी की परीक्षा में टॉपर रही मोनिका को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बीएससी की परीक्षा में टॉपर रही मोनिका को किया सम्मानित
Fri, 05 Jul 2024 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की छात्रा मोनिका ढिल्लो व परिजनों को सम्मानित करते हुए स्टाफ स
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से आयोजित बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा 2024 में टॉपर रही राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की छात्रा मोनिका ढिल्लों अपने परिजनों के साथ महाविद्यालय पहुंचीं। जहां महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने टॉपर छात्रा और उनके परिजनों का स्वागत किया।
मोनिका ढिल्लों की इस उपलब्धि पर उन्हें महाविद्यालय की प्राचार्या ने सम्मानित किया। बता दें कि राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की छात्रा मोनिका ढिल्लों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के द्वारा 2024 की विज्ञान स्नातक की परीक्षा में सम्मिलित होकर 9.31 सीजीपीए अंक अर्जित करते हुए विश्वविद्यालय टॉपर रहीं। उन्होंने अपने परिवार, माता-पिता के साथ महाविद्यालय और ज़िले का भी मान बढ़ाया है। अंब तहसील के भीरा गांव की मोनिका के पिता जगदीश राम यूको बैंक में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता शिक्षिका हैं। मोनिका ने बताया कि इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देती हूं। वह भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल कर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्या ने मोनिका ढिल्लों और उनके माता-पिता के महाविद्यालय आने पर बधाई देते हुए कहा कि मोनिका की इस उपलब्धि पर पूरे महाविद्यालय परिवार को गर्व हो रहा है। हम सभी मोनिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।