फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Moin: Potholes dot the road; demand for repairs.

Una News: मोइन सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे, सुधार की मांग

Fri, 17 Jul 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 17 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Moin: Potholes dot the road; demand for repairs.
भरवाईं (ऊना)। श्री चिंतपूर्णी मंदिर को जाने वाले महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्गों में शामिल मोइन सड़क की जर्जर हालत स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। यह सड़क भीड़भाड़ वाले दिनों, त्योहारों और मेलों के दौरान मंदिर तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग के इस्तेमाल की जाती है। वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटी सतह वाहन चालकों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है। गंगोट क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने इस समस्या को गंभीरता से उठाते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल से सड़क की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की है। प्रतिनिधियों का कहना है कि कुछ ही दिनों बाद श्री चिंतपूर्णी मंदिर में प्रसिद्ध सावन अष्टमी मेला आरंभ होने वाला है। सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। डीसी ऊना जतिन लाल का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि बदहाल मार्गाें को जनहित के लिए समय रहते दुरुस्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed