फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mock drills provide information on how to deal with disasters like floods.

Una News: मॉक ड्रिल से बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने की दी जानकारी

Thu, 18 Sep 2025 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Mock drills provide information on how to deal with disasters like floods.
थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चराड़ा में आपदा प्रबंधन पर वीरवार को मॉक ड्रिल करवाई गई। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रताप सिंह राणौत ने की। कार्यक्रम का संचालन होमगार्ड बंगाणा, जिला ऊना के कंपनी कमांडर हंस राज, प्यार चंद और सोनू कुमार ने किया। ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को भूकंप, आगजनी और बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने की जानकारी दी गई। हंस राज, प्यार चंद और सोनू कुमार ने जीवन-रक्षक तकनीकें, अग्निशमन विधियां, सड़क दुर्घटनाओं में प्राथमिक उपचार तथा घायलों की देखभाल के तरीके प्रदर्शित किए। साथ ही विद्यार्थियों को ड्रग्स और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खतरों के बारे में भी जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य राणौत ने कहा कि ऐसे अभ्यास विद्यार्थियों को सजग, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed