{"_id":"683d9a30fa6f433054044a9f","slug":"mock-drill-on-6th-to-prevent-earthquake-in-educational-institutions-una-news-c-93-1-ssml1048-155338-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शिक्षण संस्थानों में भूकंप से बचाव को लेकर छह को मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शिक्षण संस्थानों में भूकंप से बचाव को लेकर छह को मॉक ड्रिल
Tue, 03 Jun 2025 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 03 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला के शिक्षण संस्थानों में भूकंप की आपात कालीन स्थिति से बचाव को लेकर मेगा मॉक अभ्यास छह जून को आयोजित होगा। इसमें सभी संस्थानों को हिस्सा लेने के दिशा निर्देश जारी किए गए है। आपदा प्रबंधन सेल ऊना की ओर से शिक्षा विभाग को एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में बताया गया है कि राहत-बचाव का मेगा मॉक अभ्यास कार्यक्रम 15 मिनट तक चलेगा। जिसमें आपात स्थिति में बचाव से जुड़े तरीके बताए जाएंगे। हालांकि जिला में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से एक माह की छुट्टियां घोषित हैं। सभी सरकारी एवं कई निजी स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं लेकिन जिन स्कूलों में अभी छुट्टियां नहीं हुई, उन्हें इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कहा गया है।
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार ने बताया कि जिन शिक्षण संस्थानों में अभी छुट्टियां नहीं चल रही, वहां इस कार्यक्रम को तय दिशा निर्देशों के तहत कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मेगा मॉक अभ्यास के आयोजन के बाद संस्थानों को राहत बचाव को दर्शाते फोटोग्राफ भी आपदा प्रबंधन सेल को भेजने होंगे। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आपदा से पहले की तैयारी, शिक्षण संस्थान स्टाफ को उनकी भूमिका और जिम्मेदारी के बारे में सजग करना है। आपदा को लेकर स्कूली विद्यार्थियों को पहले से तैयार करना बेहद जरूरी है। इससे वे आपातकाल में प्रभावी कदम उठा पाएंगे।