फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA Vivek Sharma planted saplings in Lathiani School

Una News: लठियाणी स्कूल में विधायक विवेक शर्मा ने किया पौधरोपण

Sun, 06 Jul 2025 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
MLA Vivek Sharma planted saplings in Lathiani School
पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा प्रोत्साहन का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर में अशोका के पौधे रोपे और पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि अशोका के पेड़ न केवल विद्यालय परिसर की सुंदरता में वृद्धि करेंगे, बल्कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने में भी सहायक होंगे। पौधरोपण के बाद विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पौधे लगाना जितना जरूरी है, उससे कहीं अधिक जरूरी है, उनकी देखभाल करना। यदि हम समय पर पानी, खाद और सुरक्षा नहीं देंगे तो पौधरोपण का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें ताकि आने वाली पीढ़ियों को हरित और स्वच्छ वातावरण मिल सके। कार्यक्रम के दौरान इस स्कूल के छात्र रहे स्थानीय निवासी दिलदार सिंह ने जमा दो की वार्षिक परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप नकद पुरस्कार वितरित किए। वर्तमान में वे इंग्लैंड में व्यवसायी हैं।
बाक्स
पुरस्कृत छात्रों में में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग गौतम, वंशिका धीमान, तुषार, और नैंसी को 10,000 नगद राशि दी गई। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अमन, कनिका, तान्या, और कृष कौंडल को 5,000 की राशि मिली। तृतीय स्थान पर रहे प्रशांत पंडित, श्रद्धा, ईशु वाला, और साहिल को 3,000 की नगद राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन


बाक्स
ये रहे मौजूद

इस मौके पर कार्यकारी एसडीएम अमित शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान दर्शन सिंह, अश्विनी कुमार बेबी, संजीव कुमार रेलू, अश्विनी शर्मा (प्रधान कृषि सभा), सुरजीत सिंह, कैप्टन रघुवीर सिंह, केवल कृष्ण, पाला, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी बलवंत सिंह, शशि पाल शर्मा, देवेंद्र सिंह बेली, कुलदीप कुमार, अशोक कुमार, विशाल, सविता देवी, चेतन जसवाल, सुषमा, मंजूषा शर्मा, सरीना शर्मा, सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed