{"_id":"6a932addf29bcd5ddd02ae07","slug":"mla-inspected-the-proposed-day-boarding-school-in-baul-una-news-c-93-1-una1026-204044-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विधायक ने बौल में प्रस्तावित डे बोर्डिंग स्कूल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विधायक ने बौल में प्रस्तावित डे बोर्डिंग स्कूल का किया निरीक्षण
Sun, 30 Aug 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बौल में खुलने वाले डे बोर्डिंग स्कूल की तैयारियों का कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने स्कूल परिसर में निर्माण एवं अन्य तैयारियों को देखा और डे बोर्डिंग स्कूल में विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात विधायक ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई और स्कूल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं विद्यार्थियों को सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं को लेकर भी प्रश्नोत्तरी की। विद्यार्थियों को परोसे जा रहे मिड-डे मील का निरीक्षण किया और बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई छोटी-छोटी अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक विवेक शर्मा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्कूल स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी कमियां हैं, उनका जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि डे बोर्डिंग स्कूल के संचालन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह व्यवस्थित होनी चाहिए ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण वातावरण मिल सके। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि डे बोर्डिंग स्कूल केवल एक स्कूल भवन तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि यहां विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ आधुनिक शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाना है। कुटलैहड़ में डे बोर्डिंग स्कूल का खुलना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन