{"_id":"68b33387b1a766aee00e68d0","slug":"mla-dr-janak-raj-left-for-bharmour-on-foot-from-kalsuni-una-news-c-88-1-ssml1006-159446-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विधायक डॉ. जनक राज कलसूंई से पैदल ही भरमौर के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विधायक डॉ. जनक राज कलसूंई से पैदल ही भरमौर के लिए रवाना
Sun, 31 Aug 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
भरमौर पैदल जाते समय श्रद्धालुओं से बात करते विधायक डॉक्टर जनकराज।
चंबा। भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज अपनी गाड़ी चंबा में छोड़कर पैदल ही भरमौर की ओर निकल गए हैं। मणिमहेश यात्रा के दौरान भारी बारिश के कारण भरमौर क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। शनिवार को वह कलसूंई तक अपनी गाड़ी में गए। इसके बाद चालक को गाड़ी समेत चंबा वापस भेज दिया।
विधायक मणिमहेश की ओर जा रहे श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए भरमौर की ओर पैदल रवाना हो गए। विधायक ने बताया कि वह मणिमहेश यात्रा में हुए नुकसान का पूरा ब्यौरा प्रशासन से प्राप्त करेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो वह स्वयं भी मणिमहेश की ओर कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि चाहते तो हेलीकॉप्टर से भी भरमौर जा सकते थे। मगर पैदल यात्रा का फैसला लिया, ताकि अपने चुनाव क्षेत्र के हर हिस्से में हुए नुकसान का सही निरीक्षण किया जा सके। इससे पहले शुक्रवार को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भी भरमौर के लिए पैदल रवाना हो चुके हैं।